फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों को बहाल न करने पर भड़के मजदूरों ने दो घंटे किया धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वारघाट (बिलासपुर)। टाईडल लैब कंपनी ग्वालथाई से निकाले दो कामगारों की वीरवार को बहाली न होने पर अन्य कामगार मजदूर भड़क उठे। गुस्साए मजदूरों ने ढाई घंटे तक कंपनी के गेट पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान मजदूरों ने प्रबंधन के अफसरों और कुछ कर्मचारियों को कंपनी में प्रवेश करने से रोकते हुए उनका गेट पर ही घेराव किया है।
विज्ञापन

एटक जिला बिलासपुर के मुख्य सलाहकार भाग सिंह चौधरी ने बताया कि 8 जून को कंपनी के स्थानीय प्रबंधन ने कोट थाना पुलिस के प्रभारी के सामने निकाले गए दोनों मजदूरों को 10 जून तक बहाल करने का भरोसा दिलाया था। लेकिन, कंपनी प्रबंधन ने मजदूरों को काम पर वापिस नहीं लिया है। ऐसे में टाईडल वर्कर यूनियन के प्रधान विक्रम सिंह की अगुवाई में मजदूरों ने कंपनी के गेट पर ढाई घंटे तक जोरदार नारेबाजी कर प्रबंधन घेराव किया। भाग सिंह चौधरी ने कहा कि कंपनी प्रबंधन जान बूझकर मजदूरों को परेशान कर रहा है। बताया जा रहा है कि लॉकडाउन के समय मजदूरों का वेतन रोक दिया गया। मजदूर यूनियन ने मांग की है कि निकाले गए दोनों यूनियन पदाधिकारी विक्रम सिंह व प्रदीप कुमार को शीघ्र बहाल किया जाए। अन्यथा मजदूर आंदोलन करने पर विवश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें