एनटीपीसी कोलडैम में बालिका सशक्तिकरण कार्यक्रम में बालिकाओं को स्मृति चिन्ह बांटते मुख्यातिथि।
एनटीपीसी कोलडैम में बालिका सशक्तीकरण अभियान का हुआ समापन
सरकारी विद्यालय की 47 बालिकाओं ने अभियान में लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एनटीपीसी कोलडैम में चल रहे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत एनटीपीसी में चल रहे बालिका सशक्तीकरण अभियान का शुक्रवार को समापन हुआ है। मुख्य अतिथि परियोजना प्रमुख सुभाष ठाकुर ने प्रतिभागी बालिकाओं को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
परियोजना प्रभावित क्षेत्रों के सरकारी विद्यालयों से चयनित 47 बालिकाओं ने बालिका सशक्तीकरण अभियान में भाग लिया। कार्यक्रम में बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। साथ ही विभिन्न प्रकार का प्रशिक्षण दिया। अभियान 12 जुलाई से शुरू हुआ था। मुख्यातिथि ने कहा कि यह गर्व की बात है कि एनटीपीसी कोलडैम निरंतर बालिकाओं के सशक्तीकरण में सक्रिय योगदान दे रहा है। यह केवल एक शिविर नहीं, बल्कि एक सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन की पहल है, जो आज देश में बालिका सशक्तीकरण का सशक्त माध्यम बन चुका है। इस अवसर पर बालिकाओं ने भारत की विविध संस्कृति को दर्शाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। डि-रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के उपरांत बालिकाओं को उनके अभिभावकों के साथ विदा किया गया। इस अवसर पर महाप्रबंधक परिचालन एवं अनुरक्षण एसएस राव, रेखा ठाकुर, उमेश कुमार, कुमार स्वाधीन, सुगाता दासगुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।
एनटीपीसी कोलडैम में बालिका सशक्तिकरण कार्यक्रम में बालिकाओं को स्मृति चिन्ह बांटते मुख्यातिथि।