फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष भत्ते को बनाया जाए मूल वेतन का हिस्सा : धीमान

विज्ञापन
जेजवीं में पेंशनर संघ के पदाधिकारी और सदस्य। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बरठीं(बिलासपुर)। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन जेजवीं इकाई की ओर से ब्लॉक प्रधान वीआर धीमान की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें जेजवीं इकाई के प्रधान भाग सिंह ने कहा कि अब तक इकाई की सदस्यता 81 तक हो गई है जोकि संघ के लिए खुशी की बात है। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास कर सरकार से मांग की गई कि 65, 70 व 75 वर्ष पूरे करने पर पेंशनरों को मिलने वाला 5,10 व 15 प्रतिशत का विशेष भत्ता मूल वेतन का हिस्सा बनाया जाए। इस मौके पर वक्ताओं ने पेंशनरों की विभिन्न मांगों और उन्हें आ रही समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की तथा उन्हें सरकार के समक्ष रखने की भी बात कही।
विज्ञापन

इस अवसर पर जेजवीं इकाई ने 70 वर्ष पूरे कर चुके अपनी इकाई के पेंशनरों में रेंजर विचित्र सिंह, निक्का राम, सदाराम, इंद्र सिंह, अमर सिंह, वीईओ लेखराम, सीएचटी बुद्धि सिंह, तेग सिंह, प्रेम सिंह, सीएचटी गोकुल राम व भागसिंह को सम्मानित किया। इस मौके पर खंड प्रधान बीरबल राम धीमान, खंड सचिव इंद्र सिंह ढटवालिया, कलोल इकाई प्रधान विजय राम शर्मा, जिला प्रतिनिधि कौशल्या देवी, जेजवीं इकाई प्रधान भाग सिंह, सचिव बलिराम व तेगसिंह आजाद सहित अन्य दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें