फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसमील कर्मचारियों की लंबित मांगों को शीघ्र पूरा किया जाए

विज्ञापन
निहाल के दुर्गा मंदिर में एचआरटीसी टेक्निकल यूनियन की बैठक में मौजूद पदादिकारी व सदस्य। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। हिमाचल परिवहन निगम की कार्यशाला में हिमाचल पथ परिवहन तकनीकी पीसमील कर्मचारियों की आपसी बैठक संघ के शिमला मंडल सचिव खेम चंद और संघ के प्रेस सचिव हरिकृष्ण शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में प्रदेश भर से पीसमील कर्मचारियों ने भाग लिया। इस बैठक में विभिन्न मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में संजीव कुमार, घनश्याम, मनोज पाल, अजय शर्मा, जोगिंद्र पाल, सुमन पठानिया आदि ने कर्मचारियों को पेश आ रही विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में पीसमील कर्मचारियों को अनुबंध में लाने का मुद्दा भी मुख्य रहा। सचिव खेमचंद ने बताया की दिसंबर 2019 को एचआरटीसी की सेवा समिति की बैठक का आयोजन हुआ था जिसमें पीसमील कर्मचारियों की लंबित मांगों को पूरा किया जाना था। इसके लिए वह लंबे समय से संघर्ष कर रहे थे लेकिन अभी तक प्रबंधन की ओर से परिवहन तकनीकी संघ को यह नहीं बताया कि बैठक में पीसमील कर्मचारियों की समस्या का समाधान कर लिया गया है या नहीं। कहा कि अब पीसमील कर्मचारियों को आश्वासन दिया जा रहा है कि बीओडी की बैठक में उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा लेकिन अभी तक यह तय नहीं हो पाया है कि बीओडी की बैठक होगी कब। कहा कि प्रबंधन की इस लापरवाही के कारण कर्मचारियों ने निराशा बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें