फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

75 वर्ष वाले पेंशनरों को मूल पेंशन के साथ मिले 15 प्रतिशत भत्ता

विज्ञापन
बिलासपुर में बैठक के बाद मौजूद पेंशनर्स वेलफेयर के पदादिकारी और सदस्य। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
जेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन सदर खंड और शहरी इकाई की संयुक्त मासिक बैठक विश्वकर्मा मंदिर में दौलत राम चौहान की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिसमें एसोसिएशन के अहम मुद्दों पर चर्चा की गई।
बैठक में सबसे पहले पेंशनर सुरेश जोशी के पिता, रोशन लाल शर्मा के पुत्र राकेश के निधन, अनंत राम महाजन के निधन पर शोक व्यक्त किया और मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। दौलत राम चौहान ने जिला कार्यकारिणी से कहा कि 9 फरवरी को नाहन में होने वाली राज्य स्तरीय बैठक में सरकार के समक्ष पेंशनरों की मांगों को रखकर पेंशनरों का पक्ष मजबूती से पेश करें। जेसीसी की बैठक को बुलाकर पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन के अधिकांश पदाधिकारियों को सम्मिलित किया जाए।
विज्ञापन

शहरी इकाई के अध्यक्ष रविंद्र नाथ भट्टा, ने कहा कि अधिक से अधिक पेंशनर को एसोसिएशन से जोड़ा जाए। प्यारे लाल ने पेंशनरों के साथ सरकार के उदासीन रवैये पर दुख प्रकट किया।
इस मौके पर सुशील पुंडीर ने प्रदेश कार्यकारिणी से मांग की है कि बजट से पूर्व सरकार के समक्ष पेंशनरों की समस्याओं को रखें ताकि बजट में सरकार पेंशनरों के लंबित मेडिकल बिलों का भुगतान कर सकें।
विज्ञापन

सचिव देवेश्वर गौतम ने बताया कि बैठक में सर्वस्म्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि 65, 70 और 75 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पेंशनरों को 5, 10 और 15 प्रतिशत भत्ता मूल पेंशन में समायोजित किया जाए। इस मौके पर एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें