- परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित,पीड़ित परिवार को 50 हजार रुपये का नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उपमंडल श्री नयनादेवी जी के गांव कोठी बटाला में एक घर पर बिजली गिर गई। इससे घर की विद्युत वायरिंग, एक पंखा और फ्रिज खराब हो गया। गनीमत रही कि घर में मौजूद सभी सदस्य सुरक्षित हैं। पीड़ित परिवार को करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
धर्मपाल निवासी गांव कोठी बटाला डाकघर रानी कोटला ने बताया कि शनिवार सुबह के समय करीब 8:30 बजे उसके दो कमरों पर बिजली गिर गई। इससे कमरों और रसोई घर की बिजली की वायरिंग जल गई। रसोई घर का एक पंखा और फ्रिज खराब हो गए। गनीमत रही घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। धर्मपाल के अनुसार उन्हें करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।