फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जाहू से बिलासपुर के लिए शुरू हुई इलेक्ट्रिक बस सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
जाड़, कठ्यानवी, नाहलवीं और बखौटा के ग्रामीणों को मिलेगा लाभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भोरंज (हमीरपुर)। जाहू से जाड़, कठ्यानवी, नाहलवीं और बखौटा होते हुए बिलासपुर के लिए बिलासपुर डिपो की इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू हो गई है। बस सुबह 7 बजे जाहू से बिलासपुर के लिए रवाना होगी। सेवा शुरू होने से क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी है। ग्रामीण अमृति देवी, ज्ञान चंद, धनी राम, वीर सिंह, मनोज कुमार, माया देवी और देशराज आदि ने बताया किने बताया कि बस सेवा से विद्यार्थियों, महिलाओं और रोजाना आने-जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। इलेक्ट्रिक बस के संचालन में सड़क किनारे पेड़ों की टहनियां बाधा न बनें, इसके लिए महिला मंडल जाड़, युवा क्लब और संस्कृति मंच समेत ग्रामीण निजी भूमि पर लगे पेड़ों की आवश्यक छंटाई कर रहे हैं।उधर, लोक निर्माण विभाग भोरंज के एसडीओ राजेश कुमार ने कहा कि सड़क किनारे पेड़ों की टहनियों से बस संचालन में दिक्कत होने पर विभाग आवश्यक कांट-छांट करवाएगा। निजी भूमि पर लगे पेड़ों की छंटाई संबंधित ग्रामीण करवाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें