फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: नरेश कुमार प्रधान, राजकुमार बने भड़ोलियां कला के उप प्रधान संवाद न्यूज एजेंसी

विज्ञापन
घंडालवीं पंचायत से चुनाव जीतने के बाद आँचल कुमारी।
विज्ञापन
नरेश कुमार प्रधान, राजकुमार बने भड़ोलियां कला के उप प्रधान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई (बिलासपुर)। झंडूता विकास खंड के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत भड़ोलियां कला में हुए पंचायत चुनावों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। चुनाव में प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्यों के पदों पर कड़ा मुकाबला देखने को मिला।
प्रधान पद पर नरेश कुमार ने अपने प्रतिद्वंदी प्यार चंद को 235 मतों के अंतर से पराजित किया। नरेश कुमार को कुल 548 मत प्राप्त हुए, जबकि प्यार चंद को 313 मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपप्रधान पद के लिए हुए मुकाबले में राजकुमार ने रमेश कुमार को 20 मतों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की। वार्ड सदस्य पदों पर भी रोचक मुकाबला देखने को मिला।
सुरेखा देवी ने 15 मतों के अंतर से विजय प्राप्त की। सरला देवी ने 17 मतों के अंतर से जीत हासिल की। एक अन्य मुकाबले में राजकुमार को 364 मत और रमेश कुमार को 344 मत प्राप्त हुए। पंचायत में दो वार्ड सदस्य पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। वार्ड नंबर-1 में किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। बताया जा रहा है कि गांव में पक्की सड़क सुविधा न होने को लेकर ग्रामीणों में रोष था, जिसके चलते किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन नहीं भरा और ग्रामीणों ने मतदान से भी दूरी बनाए रखी। चुनाव परिणामों के बाद पंचायत में नई टीम के गठन को लेकर माहौल शांतिपूर्ण रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें