फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बल्सीहणा सहकारी सभा में चुनाव प्रक्रिया शुरू, 14 दिसंबर को मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
13 नवंबर तक भागधन, ऋण संबंधी दोष दूर कर सकेंगे सदस्य, 18-19 नवंबर को भरे जाएंगे नामांकन
विज्ञापन

2 नवंबर तक मतदाता सूची पर आपत्ति, 14 नवंबर को अंतिम सूची होगी प्रकाशित


संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। दी मलांगण गैर कृषि ऋण व बचत सहकारी सभा सीमित बल्सीहणा में प्रबंधक कमेटी के सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। चुनाव को लेकर मतदाता सूची तैयार करने से लेकर नामांकन, आपत्तियों की सुनवाई, चुनाव चिह्न आवंटन और मतदान तक का पूरा कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है। चुनाव पंजीयक अधिकारी एवं सभा सचिव कंचन कुमारी ने बताया कि सभा की नई उपविधियों के अनुसार एक शेयर का मूल्य 500 रुपये निर्धारित किया गया है।
चुनाव में भाग लेने के लिए सदस्यों का निर्धारित भागधन पूर्ण होना जरूरी है। सभा सचिव ने बताया कि जिन सदस्यों का भागधन पूर्ण नहीं है या ऋण संबंधी कोई दोष लंबित है, वे 13 नवंबर 2026 तक इसे दूर कर सकते हैं। इसके बाद चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने के लिए निर्धारित पात्रता के आधार पर ही सदस्यों को मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा। चुनाव के लिए तैयार की गई मतदाता सूचियों पर आपत्ति दर्ज करवाने की अंतिम तिथि 2 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। प्राप्त आपत्तियों की सुनवाई 5 से 7 नवंबर तक होगी। इसके बाद अंतिम मतदाता सूची तैयार की जाएगी। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 14 नवंबर 2026 को सभा कार्यालय बल्सीहणा में किया जाएगा। प्रबंधक कमेटी के चुनाव के लिए नामांकन पत्र 18 और 19 नवंबर 2026 को भरे जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच 20 नवंबर को होगी। नामांकन पत्रों पर आपत्ति दर्ज करवाने के लिए 21 नवंबर की तिथि निर्धारित की गई है। इन आपत्तियों की सुनवाई 25 से 27 नवंबर तक होगी। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 30 नवंबर 2026 को प्रत्याशी अपने नामांकन पत्र वापस ले सकेंगे। इसी दिन चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। इसके बाद चुनाव मैदान में रहने वाले प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। सहकारी सभा के प्रबंधक कमेटी सदस्यों के चुनाव के लिए 14 दिसंबर 2026 को मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसी दिन मतगणना की जाएगी। मतगणना पूरी होने के उपरांत चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। चुनाव पंजीयन अधिकारी ने सभा के सदस्यों से निर्धारित तिथियों का ध्यान रखते हुए भागधन और ऋण संबंधी कमियां समय रहते दूर करने तथा चुनाव प्रक्रिया से संबंधित औपचारिकताएं तय समय सीमा के भीतर पूरी करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें