फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: झंडूता में चुनावी तैयारियां तेज, अधिकारियों व कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण

Thu, 14 May 2026 11:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मतदान प्रक्रिया, ईवीएम संचालन, मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं की दी जानकारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। झंडूता उपमंडल के विभिन्न क्षेत्रों से आज विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी राजकीय महाविद्यालय झंडूता पहुंचे, जहां आगामी चुनाव प्रक्रिया को लेकर विशेष प्रशिक्षण एवं रिहर्सल का आयोजन किया गया। इस दौरान चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों को मतदान प्रक्रिया, ईवीएम संचालन, मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं और चुनाव संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी गई।
विज्ञापन

प्रशिक्षण कार्यक्रम में एसडीएम अर्शिया शर्मा और बीडीओ संजीव पुरी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को चुनाव प्रक्रिया के विभिन्न पहलुओं से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी चुनाव करवाना प्रशासन की प्राथमिकता है, जिसके लिए सभी कर्मचारियों का प्रशिक्षित होना आवश्यक है। इस दौरान मतदान प्रक्रिया की रिहर्सल भी करवाई गई, ताकि चुनाव ड्यूटी में किसी प्रकार की परेशानी न आए। कर्मचारियों को मतदान सामग्री के उपयोग, मतदाता पहचान प्रक्रिया, सुरक्षा व्यवस्था और आपात परिस्थितियों से निपटने संबंधी जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कर्मचारियों से चुनावी कार्य को पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ निभाने का आह्वान किया। प्रशिक्षण शिविर में बड़ी संख्या में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें