फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घुमारवीं नगर परिषद में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव टला

Sat, 27 Jun 2026 11:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
नगर परिषद घुमारवीं में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव कराने पहुंचे एसडीएम व कार्यकारी अधिकारी। सं
विज्ञापन
पार्षदों की सामूहिक गैरहाजिरी से नहीं हो सका कोरम
विज्ञापन

अब 30 जून को होगी वोटिंग, दूसरी बैठक में कोरम की बाध्यता नहीं
संवाद न्यूज़ एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। नगर परिषद घुमारवीं के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए शनिवार को प्रस्तावित चुनाव पार्षदों की सामूहिक गैरहाजिरी के चलते नहीं हो सका। निर्धारित समय तक कोई भी नवनिर्वाचित पार्षद नगर परिषद कार्यालय नहीं पहुंचा। इस कारण चुनाव प्रक्रिया स्थगित कर अब 30 जून के लिए नई तिथि निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चुनाव प्रक्रिया सुबह 11 बजे शुरू होनी थी। निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम (नागरिक) गौरव चौधरी तय समय से पहले ही नगर परिषद कार्यालय पहुंच गए थे। उनके साथ नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी खेमचंद वर्मा भी मौजूद रहे। प्रशासन ने करीब 12 बजे तक पार्षदों का इंतजार किया, लेकिन एक भी पार्षद कार्यालय नहीं पहुंचा। किसी भी पार्षद की ओर से अनुपस्थिति का कोई स्पष्ट कारण भी प्रशासन को नहीं बताया गया। इसके बाद निर्वाचन अधिकारी एवं कार्यकारी अधिकारी बिना चुनाव कराए लौट गए। नगर परिषद के नौ वार्डों के लिए 17 मई को मतदान हुआ था, जबकि 4 जून को सभी नवनिर्वाचित पार्षदों ने शपथ ग्रहण की थी। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव की तिथि घोषित करने में हुई देरी को लेकर भाजपा ने प्रशासन के खिलाफ एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी थी। इसके अगले ही दिन प्रशासन ने 27 जून को चुनाव कराने की घोषणा की थी, लेकिन तय दिन भी चुनाव नहीं हो सका। नगर परिषद में कुल नौ पार्षद हैं और पहली बैठक में चुनाव कराने के लिए सात सदस्यों का कोरम आवश्यक था। वर्तमान में भाजपा के छह और कांग्रेस के तीन पार्षद हैं। ऐसे में यदि भाजपा के सभी पार्षद भी पहुंचते, तब भी कांग्रेस पार्षदों की अनुपस्थिति में कोरम पूरा नहीं हो सकता था। इसी वजह से दोनों दलों के किसी भी पार्षद ने बैठक में शामिल होना उचित नहीं समझा। एसडीएम एवं निर्वाचन अधिकारी गौरव चौधरी ने बताया कि अब अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव मंगलवार को कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि नियमानुसार दूसरी बैठक में कोरम की बाध्यता लागू नहीं होती। यदि उस दिन केवल तीन पार्षद भी उपस्थित रहते हैं तो चुनाव कराया जा सकता है। इसके लिए एक उम्मीदवार, एक प्रस्तावक और एक समर्थक का उपस्थित होना पर्याप्त होगा। अब नगर परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सभी की निगाहें मंगलवार को होने वाली बैठक पर टिकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें