फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पट्टा पंचायत में शाम पांच बजे तक चलता रहा मतदान, लंबी कतारों में डटे रहे मतदाता

विज्ञापन
विज्ञापन
धीमी रही मतदान प्रक्रिया, लोगों को करना पड़ा इंतजार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। विकास खंड घुमारवीं की ग्राम पंचायत पट्टा के वार्ड नंबर-एक में मंगलवार को पंचायत चुनाव के दौरान मतदान प्रक्रिया देर शाम तक चलती रही। मतदान केंद्र पर सुबह से ही मतदाताओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिसके चलते शाम करीब पांच बजे अंतिम मतदाता के वोट डालने के बाद मतदान संपन्न हुआ।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वार्ड में कुल 404 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें से 340 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ। चुनाव आयोग की ओर से मतदान का समय दोपहर तीन बजे तक निर्धारित किया गया था। हालांकि निर्धारित समय तक भी मतदान केंद्र के बाहर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी रहीं। स्थिति को देखते हुए चुनाव ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों ने तीन बजे से पहले लाइन में खड़े सभी मतदाताओं को पर्चियां वितरित कर दीं, ताकि कोई भी मतदाता मतदान से वंचित न रहे। इसके बाद भी मतदान प्रक्रिया लगातार जारी रही और शाम करीब पांच बजे अंतिम मतदाता ने अपना वोट डाला। बताया जा रहा है कि मतदान प्रक्रिया अपेक्षाकृत धीमी रहने के कारण लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ा। इसके बावजूद मतदाताओं का उत्साह कम नहीं हुआ और लोग धैर्यपूर्वक अपनी बारी का इंतजार करते रहे। मतदान केंद्र पर सुबह से ही महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। कई बुजुर्ग मतदाता लंबे समय तक कतारों में खड़े नजर आए। स्थानीय लोगों ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए मतदान किया और पूरे दिन केंद्र पर उत्साह का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें