फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 दिसंबर को होगा वार्ड सदस्य के लिए उपचुनाव

Fri, 18 Nov 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/ बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 पंचायत समिति श्री नयना देवी जी के तहत कौंड़ावाला पंचायत के तहत वार्ड नंबर 4 में वार्ड सदस्य के खाली पद पर उपचुनाव करवाया जाएगा। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ऋग्वेद ठाकुर ने बताया कि इसके लिए अभ्यर्थी 25, 26 और 28 नवंबर को पंचायत घर कौंडावाला में संबंधित सहायक निर्वाचन अधिकारी के समक्ष 11 से 3 बजे तक नामांकन पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। 29 नवंबर को पंचायत घर कौंडावाला में 10 बजे से नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। जबकि, 1 दिसंबर को सुबह 10 बजे से अभ्यर्थी अपने नाम वापस ले सकेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि निर्वाचन करवाए जाने की स्थिति में 11 दिसंबर को पंचायत घर कौंडावाला में सुबह 7 बजे से सायं 3 बजे तक मतदान होगा। मतदान के तुरंत बाद कौंडावाला पंचायत घर में मतगणना की जाएगी। इसी दिन संबंधित सहायक निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतों की गणना के तुरंत बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें