घुमारवीं (बिलासपुर)। ग्राम पंचायत लुहारवीं में एक युवक को जाली वोट डालने के शक में पकड़ लिया, लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया। युवक को मतदान नहीं करने दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार युवक नगर परिषद घुमारवीं के साथ लगते गांव का है। जैसे ही वह वोट डालने जा रहा था, तो मौजूद पोलिंग बूथ पर एजेंट ने शक के आधार पर शिकायत की। इस युवक का मतदाता सूची में नाम नहीं था। मौजूदा अधिकारियों ने पुलिस को भी सूचित कर दिया। एसडीएम के निरीक्षण करने के बाद युवक को वोट नहीं डालने दिया गया। लेकिन बाद में पुलिस ने उसे छोड़ दिया। एसडीएम शशि पाल शर्मा ने कहा कि लुहारवीं पंचायत के लुहारवीं वार्ड में जब एक युवक वोट डालने जा रहा था तो मौके पर मौजूद पोलिंग एजेंट ने अधिकारियों को अवगत करवाया कि इस युवक का नाम वोटिंग लिस्ट में नहीं है। इस पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। निरीक्षण किया तो युवक को मतदान नहीं करने दिया गया। इसके बाद युवक को छोड़ दिया गया।