फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला परिषद वार्ड बैहना ब्राह्मणा में महिलाओं में त्रिकोणीय मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
झंडूता (बिलासपुर)। जिला परिषद वार्ड 6 बैहना ब्राह्मणा आरक्षित होने से तीन महिला उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। मुकाबला रोचक होने के कयास लगाए जा रहे हैं। चुनावी मैदान में दोनों दलों के नेता अपनी साख बचाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिला परिषद के चुनाव में भाजपा और कांग्रेस समर्थित उमीदवारों की जीत नेताओं के लिए आने वाले विधानसभा चुनावों में अहम भूमिका निभाने के संकेत भरे होंगे। ऐसे में दोनों दलों के नेता अपने-अपने उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए जुट गए हैं। जिला परिषद वार्ड बैहना ब्राह्मणा में तीन महिला चुनावी मैदान में उतरी हैं। कांग्रेस ने जहां निवर्तमान पंचायत समिति अध्यक्ष प्रोमिला वसु को चुनावी मैदान में उतारा है तो भाजपा ने बैहना ब्राह्मणा की निवर्तमान पंचायत प्रधान कमलेश कुमारी को मैदान में उतारा है। दोनों उम्मीदवारों में कड़ा मुकाबला होगा। लेकिन एक अन्य उम्मीदवार के चुनाव मैदान में आने से मुकाबला त्रिकोणीय भी हो सकता है। बैहना ब्राह्मणा वार्ड 6 स्थानीय विधायक और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष का गृह वार्ड है। ऐसे में दोनों पार्टियों को अपनी साख बचाना किसी चुनौती से कम नहीं होगा। जिला परिषद के चुनाव में सबसे कम उम्मीदवार भी इसी वार्ड में हैं।
उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करना दोनों दलों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल है। दोनों ही दल अपने उम्मीदवारों को जिताने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। बैहना ब्राह्मणा वार्ड में दोनों उमीदवारों में सीधा मुकाबला है। लेकिन अन्य उम्मीदवार के चुनावी मैदान में आने से कहीं दोनों दलों का समीकरण न बिगड़ जाए। दोनों दलों के उम्मीदवार भी एक ही पंचायत से संबंधित हैं। ऐसे में क्षेत्र के लोगों की निगाह बैहना ब्राह्मणा वार्ड पर टिकी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें