फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नघ्यार, घराण और सनीहरा में निर्विरोध चुने वार्ड सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहतलाई (बिलासपुर)। विकास खंड झंडूता की ग्राम पंचायत नघ्यार, सनीहरा और घराण में सर्वसम्मति से वार्ड पंचों का चयन कर लिया गया है। नघ्यार से एक, सनीहरा और घराण से तीन वार्ड सदस्य निर्विरोध चुने गए।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि नघ्यार पंचायत के वार्ड चार के करीब 80 परिवारों ने एकमत होकर राजो देवी पत्नी छोटू राम को वार्ड सदस्य बनाने पर अपनी सहमति जताई थी। इसके चलते वार्ड से किसी दूसरी महिला ने अपनी दावेदारी के लिए नामाकंन पत्र दाखिल नहीं किया। राजो देवी ने कहा कि वार्ड के मतदाताओं ने सरकारी खर्चे को बचाया है और आपसी भाईचारे का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगी। उधर ग्राम पंचायत घराण के वार्ड पांच खमेड़ा कलां से विजय कुमार पुत्र श्याम लाल ने ही नामांकन पत्र भरा है। विजय को भी निर्विरोध चुन लिया गया है। खमेड़ा कलां में कुल 340 मतदाता हैं। इसमें 165 महिलाएं व 175 पुरुष हैं। वहीं सनीहरा के वार्ड नंबर 3 और 4 से भी निर्विरोध वार्ड सदस्य चुने गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें