फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास के मुद्दे पर नगर परिषद का चुनाव लड़ेगी भाजपा : सुभाष

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। भाजपा सदर मंडल ने रविवार को बैठक की। इसकी अध्यक्षता सदर मंडल अध्यक्ष हंसराज ठाकुर ने की। इसमें बिलासपुर नगर परिषद के ग्यारह वार्डों के बूथ अध्यक्ष, शहरी केंद्र प्रमुख और वर्तमान नगर पार्षद मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक में आगामी नगर परिषद चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सामूहिक रूप से निर्णय लिया गया कि भारतीय जनता पार्टी केवल विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी। विधायक सुभाष ठाकुर, जिला भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान, जिला महामंत्री आशीष ढिल्लों, मंडल महामंत्री प्यारेलाल, पवन ठाकुर और शहरी भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष मदन लाल राणा उपस्थित रहे।
विधायक सुभाष ठाकुर ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार में शहर की हालत दयनीय हो गई थी। शहर में लोगों को पीने का पानी नहीं मिलता था। सड़कों की हालत भी दयनीय हो गई थी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में कोई भी डॉक्टर आने को तैयार नहीं था। पूरे शहर में गुंडागर्दी का भय व्याप्त था। चरस और चिट्टा माफिया भावी पीढ़ी का जीवन बर्बाद कर रहे थे। लेकिन जैसे ही प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तब से जिले में विकास हुआ है। वर्तमान में अस्पताल में पर्याप्त संख्या में डॉक्टर उपलब्ध हैं। शहर वासियों को नियमित रूप से पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। वहीं शहर की सड़कों की दशा में भी सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि नड्डा के ड्रीम प्रोजेक्ट एम्स और हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज का कार्य प्रगति पर है। इससे स्थानीय युवकों को रोजगार के अवसर प्राप्त होने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें