झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता विकास खंड की पंचायत समिति के सदस्यों के लिए जारी आरक्षण की अधिसूचना में क्रम संख्या 20 एवं क्रम संख्या 23 में वर्णित पंचायत समिति वार्ड 20 झबोला और वार्ड नंबर 23 बड़गांव के आरक्षण के संबंध में शुद्धि पत्र जारी किया गया है। एसडीएम झंडूता विकास शर्मा ने बताया कि विकास खंड झंडूता के पंचायत समिति वार्ड नंबर 20 झबोला और पंचायत समिति वार्ड नंबर 23 बड़गांव को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है।