फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बुजुर्ग व्यक्ति की जहरीला पदार्थ खाने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- झंडूता के बरोहा में हुई घटना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। झंडूता थाना क्षेत्र के बरोहा में एक बुजुर्ग व्यक्ति की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार रिखीराम (64) निवासी गांव बरोहा डाकघर सेर तहसील झंडूता बिलासपुर ने शुक्रवार शाम को अपने घर पर किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झंडूता ले गए जहां पर चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देख वहां से एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया। एम्स में उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने शनिवार को क्षेत्रीय अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें