फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सोने की ईंट लेने राजस्थान पहुंचे बुजुर्ग, घर आते ही ईंट निकली नकली

Tue, 25 Feb 2025 11:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संशोधित खबर
विज्ञापन


-बुजुर्ग का आरोप, सोने की ईंट के नाम पर ठगे दो लाख रुपये
-पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, जांच जारी
-आरोपियों को पकडऩे के लिए हीरापुर में की गई थी नाकाबंदी

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पुलिस थाना झंडूता के तहत नकली सोने की ईंट देकर बुजुर्ग से दो लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और तीन ईंटें भी बरामद की हैं। मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
पुलिस को दी शिकायत में नंद लाल शर्मा (65) निवासी गांव हीरापुर डाकघर औहर तहसील झंडूता ने बताया कि उसे राजू नाम के एक व्यक्ति ने फोन किया और कहा कि इसे घर की खुदाई के कार्य के दौरान तीन सोने की ईंटें मिली हैं। राजू ने कहा कि उसे मकान बनाने के लिए पैसों की आवश्यकता है इसलिए वह एक सोने की ईंट खरीद ले और दो लाख देने की बात कही। शिकायतकर्ता ने बताया कि इसने अपने रिश्तेदार से पैसे उधार लिए और राजू के बताए पते पर राजस्थान पहुंचा। वहां पर इसने दो लाख रुपये नकद दिए और उससे सोने की ईंट ली। इसके बाद वह घर आया और ईंट देखकर शक हुआ तो इसके ईंट की जांच सुनार से कराई। तब इसे पता चला कि ईंट नकली है। उसके बाद राजू ने फोन बंद कर दिया। पांच दिन बाद इसे फिर से राजू का फोन आया और उसने फिर से एक और ईंट देने की बात कही। तब इसने कहा कि इसके पास पैसे नहीं हैं, तो राजू ने कहा कि चार दिन में पैसों का प्रबंध कर ले। इस पर उसने राजू को विश्वास में लिया और कहा कि पैसे का प्रबंध हो गया, लेकिन वह कहीं आने जाने में असमर्थ है। इसलिए इसके घर पर ही ईंट देने आ जाए, जिसके बाद यह वहां पर आने के लिए तैयार हुआ। इसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभाला और आरोपी को पकड़ने के लिए हीरापुर में नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान राजस्थान नंबर की गाड़ी को पुलिस ने पकड़ा, जिसमें दो संबंधित आरोपी मौजूद थे। इस दौरान पुलिस ने गाड़ी की तलाशी भी ली। गाड़ी के अंदर से सोने की तरह दिखने वाली दो ईंटें बरामद कीं। साथ ही आरोपी ने जो ईंट शिकायतकर्ता को दी वह भी पुलिस ने कब्जे में ली। इन तीनों ईंट का भार 1930.90 ग्राम पाया गया। आरोपियों की पहचान इम्तियाज (26) निवासी गांव व डाकघर देबला नगली जिला नूह मेवात हरियाणा और युसूफ उर्फ राजू (24) निवासी गांव व डाकघर भंडारा तहसील कामा जिला ढींग (भरतपुर) राजस्थान के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट
मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है और तीन ईंटें भी इस मामले में बरामद की हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संदीप धवल, पुलिस अधीक्षक बिलासपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें