बरठीं के रियाणा गांव में हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पुलिस थाना तलाई के तहत रियाणा गांव में हंस राज (58) निवासी गांव रियाणा डाकघर बरठीं की सीढ़ियों से फिसलकर मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा दिया है।
पुलिस को दिए बयान में मृतक की पत्नी अंजना देवी ने बताया कि रविवार को उसके पति पुराने लेंटर पर चढ़े हुए थे। जब वह नीचे उतर रहे थे, तो अचानक सीढ़ियों से फिसल गए और नीचे जमीन पर गिर गए। उस समय वह भी वहां पर ही मौजूद थी। शीघ्र ही इसने अपने पति हंस राज को उपचार के लिए बरठीं अस्पताल लाया। अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने हंस राज को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पत्नी के बयान दर्ज किए गए। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा ने बताया कि मामले में कार्रवाई जारी है।