फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बुजुर्ग की जहरीला पदार्थ खाने से मौत

Tue, 05 Mar 2024 11:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। स्वारघाट थाना क्षेत्र के डोलरा गांव के एक बुजुर्ग व्यक्ति की गलती से जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, श्री नयनादेवी के स्वाहण के गांव डोलरा निवासी जीत सिंह (62) ने रविवार को कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें एम्स बिलासपुर ले आए, जहां उपचार के दौरान सोमवार शाम को मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, जीत सिंह को पहले अधरंग का अटैक आया था, जिसका उपचार चल रहा था। इसी कारण वह करीब तीन साल से तनाव में थे। इसी तनाव के कारण जीत सिंह ने गलती से जहरीली दवा का सेवन कर लिया। उधर, स्वारघाट थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कराया। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें