फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग दंपती हत्याकांड : तीनों आरोपी तीन दिन के रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
-शनिवार को पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में किया पेश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बरमाणा थाना क्षेत्र के सिकरोहा पंचायत के चांदपुर (भोजपुर) गांव में हुई बुजुर्ग दंपती की हत्या के आरोपियों को कोर्ट से तीन दिन का रिमांड मिला है। पुलिस द्वारा मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने शनिवार को दूसरी बार तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां पर कोर्ट ने तीनों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा। इससे पहले कोर्ट ने तीनों आरोपियों को पांच दिन के रिमांड पर भेजा था। इस दौरान पुलिस ने उनसे गहनता से पूछताछ की और मामले में अहम खुलासे हुए। बता दें कि तीनों आरोपियों ने 8 जून देर रात को हत्या और चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने मामले में चोरी किए कुल 155 ग्राम सोना और 675 ग्राम चांदी के गहने बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित लागत 15 लाख रुपये आंकी गई है। तीनों आरोपियों पर पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं। उधर डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें तीन दिन का रिमांड दिया गया। मामले में कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें