फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: छात्रों ने सीखी पारंपरिक कुम्हार कला की बारीकियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलोल के विद्यार्थियों ने झंडूता के गांव ठप्पर स्थित अर्पिता कुंभकारी लघु उद्योग का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस भ्रमण में छठी से आठवीं कक्षा के 53 विद्यार्थियों ने भाग लिया। मिट्टी के बर्तन बनाने वाले कुम्हार सुमन प्रजापति ने विद्यार्थियों को कुम्हार कला की बारीकियां सिखाईं। विद्यार्थियों ने चाक पर मिट्टी के बर्तन बनाना, हाथों से मिट्टी को आकार देना, नए डिजाइन तैयार करना और तैयार बर्तनों को रंग-रंगने करने की प्रक्रिया को स्वयं अनुभव किया। प्लास्टिक के बर्तनों के दुष्प्रभावों पर भी चर्चा की गई। प्रजापति ने कहा कि मिट्टी के बर्तन न केवल पर्यावरण के अनुकूल हैं, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होते हैं। वह भोजन के पोषक तत्वों को सुरक्षित रखते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को प्लास्टिक छोड़ो और प्रकृति को अपनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के साथ अध्यापक अनुपमा, उषा, रामदयाल शास्त्री भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें