फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: चिट्टे के खिलाफ लड़ाई में शिक्षण संस्थान निभाएं अहम भूमिका

विज्ञापन
रामानुज संस्कृत महाविद्यालय पंजगाई में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डीएसपी मदन धीम
विज्ञापन
रामानुज संस्कृत महाविद्यालय पंजगाईं में जागरूकता कार्यक्रम में बोले डीएसपी
विज्ञापन

विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने की अपील

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला पुलिस के नशा विरोधी अभियान के तहत मंगलवार को रामानुज संस्कृत महाविद्यालय, पंजगाईं में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें डीएसपी बिलासपुर मदन धीमान ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि चिट्टे जैसे घातक नशे पर प्रभावी चोट करने में शिक्षण संस्थान अहम भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय और महाविद्यालय युवाओं को सही दिशा देने के सबसे सशक्त मंच हैं।
विज्ञापन

डीएसपी ने कहा कि जिला पुलिस नशे के कारोबार में संलिप्त तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है और आगे भी ऐसे लोगों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और समाज में जागरूकता फैलाने की अपील की। कार्यक्रम में थाना प्रभारी बरमाणा पूजा कौंडल ने नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए कहा कि यह व्यक्ति के साथ-साथ पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं जागरूक रहने और दूसरों को भी नशे के प्रति सचेत करने का आह्वान किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. चिंत राम शर्मा ने कहा कि शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार भी जरूरी हैं, ताकि युवा समाज के लिए प्रेरणास्रोत बन सकें। इस अवसर पर पंचायत प्रधान पंजगाईं सुशीला, प्रधान दियोली पंचायत रचना, उप प्रधान सुनील गौतम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें