फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: एजुकेशन, अल्ट्राटेक और व्यापार मंडल ने जीते मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
- हिमांशु, विजय और नईम बने मैन ऑफ द मैच
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन तीन मैच खेले गए। पहले मैच में एजुकेशन ने हेल्थ, अल्ट्राटेक ने एग्रीकल्चर एंड हॉर्टिकल्चर और व्यापार मंडल ने एसीसी को मात दी।
पहले मैच में एजुकेशन-11 ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में छह विकेट खोकर 150 रन बनाए। इसमें हिमांशु मोगा ने 40, रवि 40 और अजय शर्मा ने 21 रनों का योगदान दिया। हेल्थ-11 की ओर से डॉ. सौरभ और अरुण ने दो-दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हेल्थ-11 की टीम 66 रन पर ऑल आउट हो गई। इसमें डॉ. अरुण ने 16 और डॉ. जसपाल ने 12 रनों का योगदान दिया। एजुकेशन-11 की ओर से गोपाल, विक्रम और विशाल ने दो-दो विकेट झटके। हिमांशु मोगा को शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

दूसरे मैच में अल्ट्राटेक-11 टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में चार विकेट खोकर 126 रन बनाए। इसमें बिस्वजीत ने 22, कमल दीवान ने 24 और विजय ने 31 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एग्रीकल्चर एंड हॉर्टिकल्चर 72 रनों पर ऑल आउट हो गई। इसमें रमन ने 20 और अश्विन ने 20 रनों का योगदान दिया। अल्ट्राटेक की ओर से कुलभूषण ने तीन और रणवीर और विजय ने दो-दो विकेट हासिल किए। अल्ट्राटेक के विजय का 31 रनों के योगदान और दो विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

तीसरे मैच में एसीसी इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में छह विकेट खोकर 98 रन बनाए। इसमें मुकेश ने सर्वाधिक 29 और पवन ने 20 रन का योगदान दिया। व्यापार मंडल की ओर से नईम ने तीन विकेट हासिल लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी व्यापार मंडल की टीम ने 11.4 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। इसमें सुमित भाटिया ने 32, वीरेंद्र डोगरा ने 20 और रोहित ने 16 रनों का योगदान दिया। व्यापार मंडल के नईम को शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें