फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सरकारी स्कूलों में अब ऑनलाइन होगी विद्यार्थियों की कॅरिअर काउंसलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
ई-एचएससीआरसी पोर्टल पर मिलेगी कोर्स, कॅरिअर चुनने की जानकारी
विज्ञापन

छठी से 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले 27,051 विद्यार्थियों की होगी काउंसलिंग
एक जून तक पंजीकरण और छात्र मूल्यांकन पूरा करने के निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र अब अपनी रुचि और कौशल के अनुसार अपने भविष्य का सही रास्ता चुन सकेंगे। समग्र शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों को कॅरिअर संबंधी सही मार्गदर्शन देने के लिए ऑनलाइन वेब पोर्टल तैयार किया है।
छात्र ई-एचएससीआरसी पोर्टल पर जाकर अपनी पसंद से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कर सकेंगे। इस ई-एचएससीआरसी प्लेटफाॅर्म को स्टार्स प्रोजेक्ट के तहत विकसित किया गया है। यह पोर्टल छात्रों की प्राथमिकताओं और आदतों का वैज्ञानिक विश्लेषण करेगा। विश्लेषण के बाद यह खुद उनके जरूरी कौशलों को बताएगा। इससे विद्यार्थियों को सही कोर्स और कॅरियर चुनने में मदद मिलेगी, जिससे उनका समय और ऊर्जा दोनों बचेंगे। ई-एचएससीआरसी पोर्टल पर विद्यार्थी अपने यूडाइस पेन नंबर से लॉगिन करेंगे। विद्यार्थी इंटरेस्ट प्रोफाइलर पर जाकर दिए गए 10 प्रश्नों के उत्तर देंगे। उसमें विद्यार्थी अपनी रुचि के अनुसार किसी एक विकल्प को चुनेंगे। कॅरिअर क्लस्टर टेस्ट में विद्यार्थियों को उसी एक चुनिंदा विकल्प से संबंधित प्रश्न पूछे जाएगे। उसके बाद विद्यार्थियों को उनकी रुचि के अनुसार बहुत सारे कॅरिअर के विकल्प दिए जाएंगे। साथ ही उस कॅरिअर से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि जिले के छठी से 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले 27,051 विद्यार्थियों की स्टार्स प्रोजेक्ट के तहत कॅरिअर काउंसलिंग पंजीकरण और छात्र मूल्यांकन प्रक्रिया की जाएगी। अभी तक 9,672 विद्यार्थी ही इस प्रक्रिया को पूरा कर पाए हैं। जबकि 1,960 विद्यार्थियों की यह प्रक्रिया जारी हैं। जिले के करीब 15,419 विद्यार्थी इस प्रक्रिया को पूरा नहीं कर पाए हैं। यह पूरी मूल्यांकन प्रक्रिया ई-एचएससीआरसी प्लेटफॉर्म पर की जाएगी। उपनिदेशक शिक्षा गुणवत्ता एवं डीपीओ समग्र शिक्षा बिलासपुर निशा गुप्ता ने जिले के सभी माध्यमिक, उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं के प्रभारियों को कॅरिअर काउंसलिंग पंजीकरण और छात्र मूल्यांकन प्रक्रिया को तय समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश जारी किए हैं। इस पूरी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए 1 जून अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। विभाग की ओर से पासवर्ड रीसेट और पंजीकरण प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए स्कूलों को एक एसओपी और वीडियो गाइड भेजी गई है। यदि किसी स्कूल को तकनीकी संबंधी समस्या आती है, तो वह डाइट बिलासपुर के तकनीकी समन्वयक से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने स्तर पर रोजाना प्रगति की समीक्षा करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें