बच्चों की साल भर की परफॉर्मेंस पर होगी विस्तार से चर्चा
परीक्षा परिणाम, भविष्य की शैक्षणिक रणनीति होगी तैयार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले के सभी सरकारी स्कूलों में मंगलवार को शिक्षा संवाद कार्यक्रम होगा। संवाद में शिक्षक और अभिभावक मिलकर शिक्षण कार्यों को रोचक और प्रभावी बनाने के लिए रूपरेखा बनाएंगे।
इस अवसर पर नॉन बोर्ड कक्षाओं का परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा और भविष्य की शैक्षणिक रणनीति तैयार की जाएगी। अभिभावक और शिक्षक बच्चों की साल भर की परफॉर्मेंस, उनके लर्निंग गैप पर विस्तार से चर्चा करेंगे। शैक्षणिक सत्र 2025-26 में हुई उपलब्धियों और आगामी सत्र में शुरू किए जाने वाले कार्यों को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की जाएगी। अभिभावकों को सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं और योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही नए नामांकन बढ़ाने पर चर्चा की जाएगी। नए साल के लिए स्कूल डेवलपमेंट प्लान तैयार किया जाएगा और इस संबंध में अभिभावकों से सुझाव भी लिए जाएंगे। बता दें कि समर स्कूलों में यह पांचवां शिक्षा संवाद होगा। पहला संवाद 20 जून, मेगा पीटीएम 30 अगस्त, तीसरा 31 दिसंबर और चौथा 28 फरवरी को हुआ था। अब पांचवां शिक्षा संवाद 31 मार्च को होने जा रहा है। हिमाचल प्रदेश में शिक्षा संवाद सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और अभिभावक-शिक्षक भागीदारी बढ़ाने की एक पहल है।