बिलासुपर। जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा में नवीं कक्षा में ं सत्र 2022-23 में रिक्त स्थानों के लिए चयन परीक्षा प्रस्तावित है। इच्छुक छात्र/छात्राएं 31 अक्तूबर तक ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। प्रधानाचार्य अनूप सिंह ने बताया कि जो छात्र/छात्राएं किसी सरकारी, अर्ध सरकारी, मान्यता प्राप्त विद्यालय में सत्र 2021-22 में आठवीं कक्षा में पढ़ रहे है वे इस प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाईन आवेदन कर सकते है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी 31 अक्तूबर तक विद्यालय की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते है। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की समस्या के लिए आवेदक व अभिभावक विद्यालय के फोन नंबर 01978-280342 तथा 94181-14501 पर किसी भी कार्य दिवस में सुबह 9 बजे से सायं 5 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।