ऋषिकेश (बिलासपुर)। ओम कला क्लब साईं ब्राह्मणा ने हिंदी दिवस पूर्व महिला मंडल प्रधान सरिता शर्मा की अध्यक्षता में मनाया। इस अवसर पर बच्चों की नारा लेखन, भाषण व चित्र लेखन प्रतियोगिता करवाई गई। क्लब के प्रधान विजय कुमार ने बताया कि नारा लेखन प्रतियोगिता में रजत शर्मा को पहला स्थान मिला। द्वितीय स्थान पर रेनू शर्मा व तृतीय स्थान पर अपर्णा शैल रहीं। भाषण प्रतियोगिता में दीपा कुमारी अव्वल आईं। द्वितीय स्थान पर गर्व शर्मा और तृतीय स्थान पर योगेश शर्मा रहे। वहीं चित्र लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर चिराग भारद्वाज, द्वितीय स्थान पर अभिषेक शर्मा व तृतीय स्थान पर दिव्यांश शर्मा रहे।