एनएसयूआई की राज्य स्तरीय बैठक में मौजूद प्रदेश के विभिन्न जिलों के पदाधिकारी।
- फोटो : BILASPUR
घुमारवीं (बिलासपुर)। एनएसयूआई की राज्य स्तरीय बैठक घुमारवीं में प्रदेश अध्यक्ष छतर सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई दी गई।
बैठक में एनएसयूआई ने आगामी रणनीति बनाई गई। छतर सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार छात्रों के मुख्य मुद्दे को दरकिनार कर रही है और छात्रों के हितों के साथ खिलवाड़ कर रही है। केंद्रीय विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य में देरी की जा रही है। विश्वविद्यालय में चयन प्रक्रिया में जो धांधली हुई है उसमें पारदर्शिता लाई जाए। बीएससी नर्सिंग छात्राओं को प्रमोट किया जाए। जेबीटी टेट की प्रक्रिया को भी स्थगित किया जाए। क्योंकि इसी दिन जेबीटी की कोर्स परीक्षा भी होनी है। बैठक में राष्ट्रीय एनएसयूआई सचिव हिमाचल प्रभारी गौरव, प्रदेश उपाध्यक्ष वीनू मेहता, कोऑर्डिनेटर जश्न कंबोज, शिवानी चौहान और जिला अध्यक्ष अभिषेक भारद्वाज सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।