फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेक की टीम ने किया घुमारवीं कॉलेज के निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं(बिलासपुर)। स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय में वीरवार को 4 सदस्यीय नेक की टीम ने दौरा किया। दल में डॉ. उपेंद्र धर, डॉ.अनूप डोबरियाल, डॉ. भिकारी चरण गुरु और डॉ. नीरजा ढींगरा ने कॉलेज के मूल्यांकन एवं प्रत्यायन के लिए कॉलेज के एनएसएस, एनसीसी, जेंडर चैंपियन क्लब सहित अन्य इकाइयों के कार्यों को जांचा।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. वसुंधरा राजन ने कॉलेज की ओर से प्रेजेंटेशन दिया। उसके बाद विभिन्न विभागों के अध्यक्षों के साथ पियर टीम ने संवाद किया। नेक की टीम ने कॉलेज पुस्तकालय, सोलर प्लांट, जिम हॉल, मेडिकल रूम, विभिन्न प्रयोगशालाओं और छात्रावास का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण दल ने विभिन्न विभागों में जाकर सुविधाओं और शिक्षण अधिगम के तरीकों को भी जांचा। दोपहर बाद के सत्र में निरीक्षण दल ने कॉलेज की ओर से पेश किए रंगारंग कार्यक्रम का लुत्फ उठाया। कार्यक्रम में संगीत विभाग ने सरस्वती वंदना, गजल, नृत्य और योग केंद्र की छात्राओं ने योगा प्रदर्शन किया। गौरतलब है कॉलेज का 5 साल के बाद निरीक्षण हो रहा है, जिसके आधार पर कॉलेज को ग्रेड दिया जाएगा। महाविद्यालय में नेक के समन्वयक डॉ. नितिन चंदेल और प्रो. विनोद कुमार ने कहा कि कॉलेज में हुए निरीक्षण के आधार पर पियर टीम कॉलेज की रिपोर्ट तैयार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें