फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों को शिक्षित और स्वावलंबी बनाया जाए

विज्ञापन
बिलासपुर में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर मुख्यातिथि के साथ महिलाएं। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। बिलासपुर में एसपी साक्षी वर्मा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय समारोह में विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, महिला मंडल के सदस्य, सशक्त महिला केंद्र के सदस्य, प्रधान ग्राम पंचायत सहित लगभग 400 लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन

समारोह में एसपी ने उपस्थित जनसमूह से आह्वान किया कि बेटियों को शिक्षित व स्वावलंबी बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं तथा किसी भी बच्ची को जन्म से पूर्व भ्रूण हत्या न की जाए। समारोह के दौरान ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ के अंतर्गत मोबाइल वैन को भी हरी झंडी दिखाकर कर रवाना किया गया।
वहीं मुख्यातिथि की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि प्राप्त लड़कियां पूजा, शिवाली, मुस्कान, अपर्णा जोशी, अंजलि धीमान व बेहतर लिंग अनुपात पंचायतों में मंडयाली, सरयून चलहेली और सांस्कृतिक कार्यक्रम करने वालों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर अंजू बाल शर्मा, आईपीएस ऑफिसर कुमारी पांडे, उप निदेशक प्रकाश चंद धीमान, डॉ. संदीप शर्मा, जिला बाल संरक्षण अधिकारी रमेश चंद सांख्यान, जिला के सभी सीडीपीओ और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें