फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरठीं के सात्विक शर्मा ने राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में तीसरा स्थान पाया

विज्ञापन
बरठीं स्कूल के सात्विक शर्मा राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर रहने के बाद अध्या? - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बरठीं(बिलासपुर)। जिला और राज्य स्तरीय स्वामी विवेकानंद जयंती समारोह भाषण प्रतियोगिता में अव्वल आने के बाद अपनी पाठशाला बरठीं पहुंचे जमा दो के छात्र सात्विक शर्मा का स्कूल प्रबंधन की ओर से जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन

पाठशाला में बतौर अंग्रेजी प्रवक्ता अपनी सेवाएं दे रही रूचिता शर्मा ने सात्विक शर्मा का मुंह मीठा करवाकर खुशी के पलों को साझा किया गया। उल्लेखनीय है कि राज्य स्तरीय इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर के विद्यालयों व महाविद्यालयों से करीब 104 प्रतिभागियों ने भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बरठीं के ओजस्वी व अनुशासनात्मक वाणी के धनी सात्विक ने तृतीय स्थान हासिल करके प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के हाथों 21,000 रुपयों की ईनाम राशि अपने नाम की।
गौर रहे कि जिला स्तर पर बिलासपुर में पहले हुई इस प्रतियोगिता में सात्विक ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 11000 हजार रुपयों की इनाम राशि जीतने में बेहतर प्रदर्शन किया था। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए उनके सुनहरे भविष्य की कामना करते हुए स्वामी विवेकानंद जी के उपदेशों को जीवन में ढालने का आह्वान भी किया। पाठशाला के प्रधानाचार्य सहित समस्त स्टाफ ने सात्विक की इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए अन्य बच्चों को भी समय समय पर पाठशाला की विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़ कर भाग लेने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें