फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों के आश्रितों में से भरे जाएंगे कला अध्यापकों के 3 पद: सुदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा सुदर्शन कुमार ने बताया कि उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा द्वारा पूर्व सैनिकों के आश्रितों में से कला अध्यापकों के 3 पद भरे जाएंगे। तीन पदों में 2 पद सामान्य वर्ग पूर्व सैनिकों के आश्रित तथा 1 पद अनुसूचित जनजाति पूर्व सैनिकों के आश्रित में से भरा जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रोजगार कार्यालय के माध्यम से प्राप्त सूचना के आधार पर बुलावा पत्र भेजे जा चुके हैं। यदि किसी व्यक्ति को बुलावा पत्र नहीं मिला हो अथवा किसी का नाम रोजगार कार्यालय से प्राप्त नहीं हुआ हो तथा 2009 तक पूर्व सैनिकों के आश्रितों की श्रेणी में आते हों तथा कला अध्यापक के पद के लिए निर्धारित योग्यता, आरएंडपी रूल्स पूर्ण करते हों और जिला बिलासपुर के स्थायी निवासी हों।
उन्होंने बताया कि अन्य अभ्यर्थियों के साथ वे भी अपने आवश्यक प्रमाण पत्रों के साथ 29 जुलाई को 11 बजे उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा के कार्यालय में काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा। आरएंडपी रूल्स निदेशक शिक्षा हिमाचल प्रदेश की वेबसाइट पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 01978-222589 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें