फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएलएड ब्रिज कोर्स करने वालों को मिले जेबीटी के बराबर मान्यता

विज्ञापन
डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन के तहत ब्रिज कोर्स करने वाले प्रशिक्षुओं का प्रतिनिधिमंडल खाद्? - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
डीएलएड ब्रिज कोर्स करने वालों को मिले जेबीटी के बराबर मान्यता
विज्ञापन

डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन के तहत ब्रिज कोर्स करने वाले प्रशिक्षुओं ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन के तहत ब्रिज कोर्स करने वाले प्रशिक्षुओं के प्रतिनिधिमंडल ने खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग से मुलाकात की। राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षण संस्थान के माध्यम से किए गए कोर्स के लिए उन्होंने जेबीटी शिक्षकों की भर्ती में अवसर प्रदान करने की मांग की है।
मंत्री को ज्ञापन सौंपकर बताया कि उन्होंने भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षण संस्थान से प्राथमिक शिक्षकों हेतु 6 माह का डीएलएड ब्रिज कोर्स किया है। उन्होंने बताया कि यह कोर्स एनसीटीई और भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त है। बताया कि इस कोर्स के अनुसार एनसीटीई ने उन सभी बीएड धारकों को जिन्होंने डीएलएड ब्रिज कोर्स किया है को जेबीटी के पदों के लिए योग्य माना गया है। प्रशिक्षुओं में से अधिकतर ने जेबीटी टेट की परीक्षा पास कर ली है। अब वे जेबीटी भर्ती प्रक्रिया में योग्यता प्रदान करने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान इग्नू इस कोर्स को करवा रहा है तो इसे पूर्ण करने के पश्चात जेबीटी के लिए योग्यता प्रदान करना अति अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन का 6 माह का कोर्स उनके लिए शुरू किया गया था, जिन्होंने ग्रेजुएशन के बाद अपनी बीएड पूर्ण कर ली थी। प्रियंका ठाकुर, अंचला देवी, सुषमा जमवाल, सुदेश कुमारी, अनु कुमारी, तमन्ना, चंद्रलेखा, रचना कुमारी, ठाकुर दास, सपना कुमारी, बीना देवी सहित अन्यों ने राजेंद्र गर्ग से इस मामले को मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के समक्ष रखकर उचित कदम उठाने व डीएलएड ब्रिज कोर्स करने वाले अभ्यर्थियों को जेबीटी भर्ती में योग्य माने जाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें