फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमाज अदा कर भाईचारे अमन शांति की मांगी दुआ

विज्ञापन
बिलासपुर के रौड़ा सेक्टर स्थित मस्जिद में ईद की नमाज अदा करने के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोग। संव - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। मुस्लिम समुदाय ने ईद उल जुहा का पर्व जिले में हर्षोल्लास से मनाया। जिले की मस्जिदों में नमाज अदा की गई।
विज्ञापन

शहर के रौड़ा सेक्टर स्थित जामा मस्जिद में सुबह 8:15 बजे मुफ्ती असरान मजाहिरी के नेतृत्व में नमाज अदा हुई। आपसी भाईचारे, सद्भावना और अमन शांति की दुआ की गई। सुंगल, झंडूता, लखनपुर, तरेड़, चांदपुर, शाहतलाई में बकरीद के लिए बकरे पाले गए थे। इनकी जमकर खरीदारी हुई। बिट्टल नस्ल के बकरे मंहगे दामों पर कुर्बानी के लिए बिके। जिला मुस्लिम वेलफेयर कमेटी के प्रधान नसीम मुहम्मद, संयोजक गुलाम मुहयूदीन, प्रदेशाध्याक्ष अबीब खान, अरशाद शेख, हनीफ अहमद ने ईद की मुबारकबाद और शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें