फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुबंध के कार्यकाल को तीन से घटाकर दो साल किया जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश अनुबंध फार्मासिस्ट महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार नड्डा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि अनुबंध कर्मचारियों के जीवन यापन करने की चिंता करने वाले पहले मुख्यमंत्री की कार्यशैली और निर्णय वास्तव में स्वागत योग्य हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की इस घोषणा से पूर्णतया ईमानदारी से नौकरी के माध्यम से जनसेवा में जुटे अनुबंध कर्मियों में एक नए रक्त का संचार हुआ है। इससे पूर्व अनुबंध कर्मचारियों को मूल वेतन जमा ग्रेड पे जमा 125 प्रतिशत ग्रेड पे की दर से वेतन दिया जा रहा था लेकिन अब सरकार के नए निर्णय के अनुसार अगले वित्त वर्ष से उन्हें मूल वेतन जमा ग्रेड पे जमा 150 प्रतिशत ग्रेड पे की दर से वेतन दिया जाएगा। जोकि इस वर्ग के लिए राहत भरी खबर है।
वहीं उन्होंने संघ की ओर से सरकार से मांग की है अनुबंध के कार्यकाल को तीन वर्ष से घटाकर दो साल किया जाए तथा अनुबंध फार्मासिस्ट संघ की वेतन विसंगतियों को दूर करने का प्रयास किया जाए। नड्डा ने बताया कि बजट में की गई इस घोषणा से प्रदेश के विभिन्न विभागों में सेवाएं दे रहे 22 हजार अनुबंध कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें