फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur Accident: नशे में धुत कार चालक ने चार लोगों को रौंदा, एक युवक की मौके पर मौत; तीन की हालत गंभीर

Sun, 08 Jun 2025 10:52 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

बिलासपुर में नशे में धुत कार चालक ने चार लोगों को रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है और तीन लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर में नशे में धुत कार चालक ने चार लोगों को रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है और तीन लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी कार चालक को तोरवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कार से बीयर और शराब की बोतल बरामद कर कार को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

विज्ञापन


दरअसल, तोरवा थाना क्षेत्र के ढेका लालखदान के पास एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पर चल रहे लोगों को अपनी चपेट मे ले लिया। जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकी अन्य घायल हो गए। जिसे अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। चालक प्रणय जुनेजा ने शराब का सेवन किया हुआ था और अपने कार को तेज रफ्तार से दौड़ाया और चार लोगों की टक्कर मार दी। जिससे एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई और तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

वही सीएसपी अक्षय साबद्रा ने हादसे के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चालक ने शराब का सेवन किया हुआ था। उसने गाड़ी से चार लोगों को टक्कर मार दी। एक की मौत हो गई और तीन गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें