फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: नशामुक्त भारत अभियान, 535 विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

विज्ञापन
एम्स बिलासपुर में आयोजित नशा जागरूकता कार्यक्रम में शपथ लेते विद्यार्थी। स्रोत: एम्स प्रबंधन
विज्ञापन
एम्स बिलासपुर में नशामुक्त सप्ताह का आयोजन
विज्ञापन

पोस्टर, स्लोगन प्रतियोगिता से दिया नशामुक्त भारत का संदेश

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। नशामुक्त भारत अभियान के तहत एम्स बिलासपुर के मनोचिकित्सा विभाग की ओर से नशामुक्त सप्ताह आयोजित किया गया। अभियान के दौरान विद्यार्थियों, मरीजों और आम लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। हिमाचल प्रदेश के आठ कॉलेजों के विद्यार्थियों ने ऑनलाइन हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया। इसमें 535 विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने और अन्य लोगों को भी जागरूक करने की शपथ ली। अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशामुक्त भारत के संकल्प से जोड़ना रहा। इस दौरान नशामुक्त भारत, विकसित भारत विषय पर पोस्टर मेकिंग और स्लोगन लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। पोस्टर प्रतियोगिता में बीएससी नर्सिंग चौथे वर्ष की छात्रा ऋचा प्रथम रहीं, जबकि स्लोगन लेखन में बीएससी नर्सिंग तृतीय वर्ष की छात्रा कविता बेर ने पहला स्थान हासिल किया। मनोचिकित्सा ओपीडी परिसर में स्वास्थ्य शिक्षा सत्र आयोजित कर मरीजों और उनके परिजनों को नशे से होने वाली शारीरिक और मानसिक समस्याओं, बचाव के उपायों तथा उपलब्ध सहायता सेवाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान जागरूकता पुस्तिकाएं भी वितरित की गईं। अंतर महाविद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता के प्रतिभागियों और कॉलेज प्रतिनिधियों ने भी नशामुक्त भारत की शपथ लेते हुए नशामुक्त समाज बनाने में योगदान देने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें