फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: आरएम ने चालक दिवस की दी बधाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बोले, परिवहन निगम के चालक दे रहे बेहतर सेवाएं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल पथ परिवहन निगम बिलासपुर में चालक दिवस की क्षेत्रीय प्रबंधक विवेक लखनपाल ने बधाई दी। चालकों का बेहतर सेवाओं के लिए आभार जताया। निहाल स्थित निगम की कार्यशाला के पास विवेक लखनपाल ने चालकों से बातचीत की और मिठाई बांटकर इस दिवस को मनाया। उन्होंने कहा कि परिवहन निगम के चालक दिन-रात सेवाएं दे रहे हैं। यात्रियों को सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाने में लगे हुए हैं। दुर्गम क्षेत्रों में चालक लोगों को बेहतर सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। खराब मौसम में भी यह चालक पीछे नहीं हटते और लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाते हैं। उन्होंने चालकों के साथ अपने अनुभव साझा किए। साथ ही उनके अनुभव भी सुने। बताया कि बिलासपुर से अन्य जिलों के साथ बाहरी राज्यों के लिए बसों की बेहतर सेवाएं लोगों को दी जा रही हैं। इसमें चालकों की भूमिका सराहनीय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें