फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सुन्हाणी पंचायत में एक माह से पेयजल आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
- ग्रामीण पैसे खर्च कर पानी के टैंकर मंगवाने को मजबूर
विज्ञापन

- ग्रामीणों ने विभाग के कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी

संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। विकास खंड झंडूता की ग्राम पंचायत सुन्हाणी में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। सुन्हाणी गांव में एक माह से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह से ठप है। विभाग के सुस्त रवैये के कारण मजबूरन ग्रामीणों को टैंकर से पानी मंगवाना पड़ रहा है। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है।
ग्रामीणों ने रोष जताते हुए कहा कि सरकार जल शक्ति विभाग को बंद कर दे, फिर वह खुद पेयजल की व्यवस्था कर लेंगे। घरों में लगे नल शोपीस बने हुए हैं। पेयजल टैंक गांव के नजदीक होने के कारण भी जल शक्ति विभाग नियमित पेयजल आपूर्ति नहीं करवा पा रहा है। ग्रामीणों ने चेताया कि नियमित पेयजल आपूर्ति नहीं दी गई तो विभाग के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा। ग्रामीण दिलाराम, बलदेव, देशराज, जीवानंद, जानकी देवी, राजू, बर्फी देवी, कमलदेव, बबली देवी सहित अन्य लोगों ने बताया कि एक माह से पेयजल किल्लत चल रही है। अधिकारियों को फोन किया जाए तो वह उठाते नहीं हैं। मजबूरन उन्हें पैसे खर्च कर टैंकरों से पानी लाना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि पंचायत में पानी की कमी नहीं है, लेकिन वितरण प्रणाली सही न होने के कारण यह समस्या पैदा होती है। उन्होंने बताया कि गर्मियों में तो स्थिति और भी भयंकर हो जाती है। सर्दियों में भी पेयजल के लिए तरसना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार और प्रशासन से पेयजल समस्या का स्थायी समाधान कराने की गुहार लगाई है। लोगों ने कहा कि यदि समस्या का शीघ्र हल नहीं होता है तो विभाग के कार्यालय का घेराव किया जाएगा। ग्रामीण दिला राम ने बताया कि यदि विभाग ने जल्द ही कार्रवाई नहीं की तो विभागीय कार्यालय के सामने आत्मदाह करने से गुरेज नहीं करेंगे, जिसकी सारी जिम्मेदारी विभाग की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग के सुपरवाइजर राजेश कुमार ने बताया कि जब खड्ड में पानी था तब आठ घंटे मोटर चलती थी, लेकिन अब खड्ड का जलस्तर भी कम हो गया है। इस कारण मोटर भी मात्र 4 घंटे चलती है। इससे यह समस्या पैदा हुई है। समस्या को हल करने के लिए सभी कर्मचारी प्रयासरत हैं। जल्द ही पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें