फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: दस दिन से फूटी पेयजल पाइपलाइन, रोजाना हजारों लीटर पानी बर्बाद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरपुर-पनौल योजना की पाइप से तेज बहाव, रातभर शोर से लोगों की नींद प्रभावित
विज्ञापन

बार-बार शिकायत के बाद भी विभाग ने नहीं की मरम्मत

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। एक ओर जलशक्ति विभाग लोगों को पानी बचाने के लिए जागरूक करने पर हजारों रुपये खर्च कर रहा है, वहीं दूसरी ओर घुमारवीं में पिछले दस दिनों से पेयजल योजना की क्षतिग्रस्त पाइपलाइन से रोजाना हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है। दिन-रात जारी पानी की बर्बादी के बावजूद अभी तक पाइपलाइन की मरम्मत नहीं हो पाई है। पाइप से तेज दबाव के साथ निकलते पानी के शोर से आसपास के लोग भी परेशान हैं। रात के समय आवाज इतनी तेज होती है कि लोगों को सोना मुश्किल हो रहा है।
मामला घुमारवीं से अमरपुर-पनौल क्षेत्र के लिए बनाई गई पेयजल योजना का है। योजना के तहत करीब 12 इंच मोटी पाइपलाइन बिछाई गई है, जो मीट मार्केट के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग-103 पर बनी पुली के नीचे से गुजरती है। पिछले करीब दस दिनों से पुली के भीतर पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण पानी तेज दबाव से बाहर निकल रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार दिन के समय तो किसी तरह इस परेशानी को सहन कर लेते हैं, लेकिन रात के सन्नाटे में पानी के बहाव का शोर नींद में खलल डाल रहा है। लोगों का कहना है कि रातभर पानी बहने की आवाज सुनाई देती है, जिससे आराम करना भी मुश्किल हो गया है।
लोगों ने बताया कि पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने की सूचना जलशक्ति विभाग को कई बार दी जा चुकी है, लेकिन अभी तक मरम्मत के लिए कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। लोगों ने सवाल उठाया कि जब दस दिनों से लगातार हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है तो विभाग मरम्मत में देरी क्यों कर रहा है। उन्होंने विभाग से जल्द पाइपलाइन ठीक करवाकर पानी की बर्बादी रोकने और लोगों को राहत देने की मांग की है।
विज्ञापन

कोट
मामला अभी तक संज्ञान में नहीं था। अब इसकी जानकारी मिली है। जल्द ही कर्मचारियों को मौके पर भेजकर क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत करवाई जाएगी, ताकि पानी की बर्बादी रोकी जा सके और स्थानीय लोगों को हो रही परेशानी से राहत मिल सके।
-पवन शर्मा,सहायक अभियंता, जलशक्ति विभाग, घुमारवीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें