फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: नयना देवी में फिर गहराया पेयजल संकट, तीन दिन से पानी को तरसे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
पाइपलाइन क्षतिग्रस्त से पेश आ रही समस्या, विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल
विज्ञापन

लोग बोले-दस दिन भी सही से नहीं रहती आपूर्ति

संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी (बिलासपुर)। शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में एक बार फिर पेयजल संकट गहरा गया है। हालात ऐसे हैं कि पिछले तीन दिनों से स्थानीय लोगों को एक बूंद पानी भी नसीब नहीं हुआ। इससे लोगों में हाहाकार मचा हुआ है। हैरानी की बात यह है कि महज एक सप्ताह पहले ही यहां इसी तरह के संकट से लोग जूझ चुके हैं, जब तीन दिन तक पानी की आपूर्ति पूरी तरह ठप रही थी।
26, 27 और 28 दिसंबर को भी क्षेत्र में गंभीर जल संकट बना रहा था। इसके बाद 29 दिसंबर को पानी की आपूर्ति बहाल की गई। अभी एक सप्ताह भी नहीं बीता था कि एक बार फिर नयना देवी के वाशिंदों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि नयना देवी में बीते कई वर्षों से समस्या आम हो गई है। यहां सात से 10 दिन तक पानी की आपूर्ति सुचारू चलने के बाद अचानक सप्लाई बंद हो जाती है। करोड़ों रुपये की लागत से बनी करीब साढ़े छह करोड़ रुपये की पेयजल योजना बार-बार बाधित हो रही है, जो विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है।
लोगों का आरोप है कि विभाग ने हाल ही में पानी के बिलों में लगभग दोगुनी बढ़ोतरी कर दी है, लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। स्थानीय निवासी अमित कुमार, भारत भूषण, निखिलेश कुमार, अलकेंद्र भूषण, गौरव शर्मा, शिखा शर्मा, श्वेता शर्मा, नीलम कुमारी, प्रतिभा कुमारी, प्रोमिला शर्मा और नीना शर्मा का कहना है कि जब सप्लाई लंबे समय तक बंद रहती है तो क्या विभाग बिलों में भी कटौती करेगा?
लोगों ने कहा कि एक-दो दिन बिना पानी के किसी तरह गुजारा किया जा सकता है, लेकिन जब कई दिनों तक पानी न मिले तो रोजमर्रा की जिंदगी बुरी तरह प्रभावित हो जाती है। हालात इतने खराब हो जाते हैं कि पेयजल संकट विकराल रूप धारण कर लेता है।
विज्ञापन

दबट में पंप हाउस के नजदीक पाइपलाइन अत्यधिक क्षतिग्रस्त हो गई थी। जगह-जगह लीकेज की समस्या थी। नववर्ष मेले को देखते हुए 31 दिसंबर तक पाइपलाइन बदलने का कार्य अस्थायी रूप से रोका गया था। अब अधिक क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को बदला जा रहा है। इस कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। शीघ्र ही पानी की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
-सुरेश पुरी, सहायक अभियंता, जल शक्ति विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें