फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जिला परिषद वार्डों के परिसीमन का ड्राफ्ट जारी, हटवाड़ व बरठीं वार्ड में चार नई पंचायतें शामिल

Sat, 21 Feb 2026 11:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरा-हटवाड़, कुठेड़ा-मरहाणा, डूहक, मोही बनेंगी नई पंचायतें
विज्ञापन

जनसंख्या संतुलन, प्रशासनिक सुगमता के आधार पर वार्डों का पुनर्निर्धारण
14 वार्ड प्रस्तावित, 27 फरवरी तक आपत्तियां आमंत्रित
उपायुक्त ने जारी की अधिसूचना, 2026 के पंचायत चुनावों की तैयारी तेज
11 से 15 ग्राम पंचायतों को मिलाकर बनाए गए नए वार्ड

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में जिला परिषद वार्डों के परिसीमन का प्रारूप प्रशासन ने जारी कर दिया है। उपायुक्त राहुल कुमार की ओर से जारी अधिसूचना के आधार पर हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा-89, पंचायती राज निर्वाचन नियम, 1994 के नियम-9 के तहत यह प्रक्रिया की जा रही है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रकाशित प्रारूप पर यदि किसी व्यक्ति, पंचायत प्रतिनिधि या संस्था को कोई आपत्ति या सुझाव देना है तो वह 27 फरवरी 2026 तक कार्यालय समय के दौरान उपायुक्त कार्यालय या जिला पंचायत अधिकारी कार्यालय में लिखित रूप में जमा कर सकता है। प्राप्त आपत्तियों पर विचार करने के बाद अंतिम परिसीमन अधिसूचना जारी की जाएगी। अधिसूचना के अनुसार जिले में कुल 14 जिला परिषद वार्ड प्रस्तावित किए गए हैं, जिनमें 11 से 15 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है। वार्डों का पुनर्गठन जनसंख्या संतुलन और प्रशासनिक सुविधा को ध्यान में रखकर किया गया है। हटवाड़ वार्ड नंबर एक में भपराल, लंझता, कोट, हटवाड़, देहरा-हटवाड़ (प्रस्तावित), बम्म, पंतेहड़ा, घंडालवीं, मरहाणा, कुठेड़ा-मरहाणा (प्रस्तावित), सलाओं-उपरली, हम्बोट को मिलाकर कुल 12 पंचायतें होंगी। वार्ड नंबर दो डंगार में लैहड़ी-सरेल, बरोटा, डंगार, पड़यालग, गतवाड़, गाहर, दधोल, सेऊ, तड़ौन, कसारू, भराड़ी कुल पंचायतें होंगी। वार्ड नंबर तीन कुठेड़ा में मैहरी काथला, लद्दा, तलवाड़ा, पटेर, कुठेड़ा, मोरसिंघी, दाबला, कोठी, तियूनखास, भुल्सवाए, तल्याणा कुल 11 पंचायतें, वार्ड नंबर चार ननावां में हवाण, कुहमझवाड़, सरयूनखास, ननावां, मल्यावर, रोहिण, बल्हचुराणी, हरलोग, घुमारवीं, दकड़ी, लुहारवीं, पट्टा, बाड़ी मझेड़वां कुल पंचायतें 13 शामिल होंगी। इसके अलावा वार्ड नंबर पांच बरठीं वार्ड में बरठीं, मोही (प्रस्तावित), पपलाह, पलासला, करलोटी, कपाहड़ा, छत, संडयार, कोटलू-ब्राह्मणां, सुन्हाणी, डूहक (प्रस्तावित), बड़गांव, बलोह कुल 13 पंचायतें होंगी। वार्ड नंबर छह बैहना ब्राह्मणां में ग्राम पंचायत डाहड, रोहल, गालियां, बैहना-ब्राह्मणां, बाला, झंडूता, बलघाड़, मलांगण, घंडीर, बल्हसीणा, दसलेहड़ा, झबोला रहेंगे। वार्ड नंबर सात जेजवीं में नघ्यार, बड़गांव-गलू, कोसरियां, घराण, सनीहरा, भड़ोली-कलां, कुलज्यार, कलोल, डुडियां, मलराओं, जेजवीं, पपलोआ, सलवाड़, धनी होंगी। वार्ड नंबर आठ बैहना बैहना जट्टा वार्ड में समोह, विजयपुर, निहाण, गेहड़वीं, जांगला, नखलेहड़ा, डमली, बड़ोल, बैहना-जट्टा, हीरापुर, औहर, बैरी-मियां, दाड़ी-भाड़ी ग्राम पंचायतें हैं। वार्ड नंबर नौ बामटा वार्ड अमरपुर, पनोल, बकरोआ, अवारी-खलीण, फटोह, पनोह, कंदरौर, बेनला-ब्राह्मणां, निचली-भटेड़, चांदपुर, बल्ह-बलवाणा, कुड्डी, बामटा, ओयल रहेंगी।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 10 बरमाणा में बरमाणा, पंजगाईं, हरनोड़ा, धौनकोठी, जमथल, धार-टटोह, सोलग-जुरासी, द्रोबड़, दयोली, बिनौला, नोग, बैरी-रजादियां, सीहड़ा शामिल हैं। वार्ड नंबर 11 नम्होल में सुई-सुरहाड़, बाडनू-दिगथली, डोबा, रानी-कोटला, भोली, साई-खारसी, सोलधा, छकोह, मलोखर, सिकरोहा, पंजैल-खुर्द, नम्होल, घ्याल पंचायतें हैं। वार्ड नंबर 12 जुखाला में कोटला, निहारखण-बासला, जुखाला, माकड़ी-मारकंड, बंदला, रघुनाथपुरा, कोठीपुरा, राजपुरा, दयोथ, मैथी, कल्लर, नौणी, स्योहला पंचायतें हैं। वार्ड नंबर 13 स्वाहण में कचौली, छड़ोल, तनबौल, टाली, कुटैहला, री, स्वाहण, बैहल, मण्डयाली, नकराणा, टरवाड़, कोंडावाला पंचायतें हैं। वार्ड नंबर 14 कोटखास में धरोट, कोटखास, घवांडल, सलोआ, माकड़ी, भाखड़ा, रोडजामन, तरसूह-गवालथाई, लैहड़ी, दबट, मजारी, कौलावाला टोबा, बस्सी, खरकड़ी पंचायतें शामिल हैं।
विज्ञापन

इनसेट
आपत्ति कैसे और कहां दें
आपत्ति देने की अंतिम तिथि 27 फरवरी 2026 है। उपायुक्त कार्यालय / जिला पंचायत अधिकारी कार्यालय में आपत्ति दे सकते हैं। परिसीमन की यह प्रक्रिया आगामी पंचायत चुनावों से पहले की महत्वपूर्ण कार्रवाई है। वार्ड सीमाओं के पुनर्निर्धारण से जनसंख्या के अनुसार प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने और प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू बनाने का उद्देश्य है। यदि आपको लगता है कि आपका गांव गलत वार्ड में शामिल हुआ है या सीमा में बदलाव होना चाहिए तो निर्धारित समय के भीतर आपत्ति देना जरूरी है। अंतिम अधिसूचना जारी होने के बाद बदलाव संभव नहीं होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें