बिलासपुर अस्पताल में पेन डाउन स्ट्रइक के दौरान चिकित्सक।
- फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। जिला बिलासपुर के सभी अस्पतालों में डॉक्टरों ने छठे वेतन आयोग की विसंगतियों को लेकर दो घंटे पेन डाउन स्ट्राइक जारी रखी। इसके चलते मरीजों को डॉक्टरों के इंतजार के लिए ओपीडी के बाहर खड़ा रहना पड़ा। हालांकि, शुक्रवार को अस्पताल में कम ही मरीज स्वास्थ्य जांच के लिए पहुंचे। अस्पतालों में सुबह साढ़े 9 से साढ़े 11 बजे तक डॉक्टर ओपीडी में नहीं बैठे। इसके कारण मरीजों को डॉक्टर के आने का इंतजार करने के लिए ओपीडी के बाहर खड़ा रहना पड़ा। डॉक्टरों का कहना है कि सरकार की ओर से उनकी मांगों को दरकिनार किया जा रहा है। वहीं, अगर सरकार एक हफ्ते में उनकी मांगों की तरफ ध्यान नहीं देती है, तो इस संघर्ष को तेज कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पेन डाउन स्ट्राइक के चलते आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी। शुक्रवार को अस्पतालों में मरीजों की संख्या कम होने के चलते मरीजों की लंबी लाइनें नहीं देखी गईं।