फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: मलोखर गांव के डॉक्टर हरीश टांडा मेडिकल कॉलेज में देंगे सेवाएं

Sat, 21 Dec 2024 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
डॉक्टर हरीश।
विज्ञापन
-गायनी स्पेशलिस्ट के तौर पर मेडिकल कॉलेज में हुई है नियुक्ति
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले के छोटे से गांव मलोखर से ताल्लुक रखने वाले डॉक्टर हरीश, जो लंबे समय से दुर्गम क्षेत्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डोडरा क्वार में सेवाएं दे रहे थे, का चयन गायनी स्पेशलिस्ट के तौर पर टांडा मेडिकल कॉलेज कांगड़ा के लिए हुआ है।
विज्ञापन

डॉक्टर हरीश ने अपने समर्पण और मेहनत से न केवल अपने परिवार का नाम रोशन किया है, बल्कि क्षेत्र के युवाओं के लिए भी एक प्रेरणा बने हैं। पिछले तीन वर्ष से डोडरा क्वार जैसे दुर्गम क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करते हुए, उन्होंने इस क्षेत्र के स्वास्थ्य मानकों को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके चयन से न केवल मलोखर गांव, बल्कि पूरे जिले में खुशी की लहर है। यह पल क्षेत्र और उनके परिवार के लिए बेहद गर्व का है। ग्रामीणों ने कहा कि यह उनकी कड़ी मेहनत और सेवा भावना का नतीजा है। टांडा मेडिकल कॉलेज जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में गायनी स्पेशलिस्ट के तौर पर चुने जाने के बाद डॉक्टर हरीश ने कहा कि यह मेरी जिम्मेदारी है कि मैं जहां भी जाऊं, समाज के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें