स्वामी विवेकानंद मेमोरियल स्कूल कंदरौर के दिव्यांशु राणा को 12वीं कक्षा की पुनर्मूल्यांकन परीक्
- फोटो : 1
12वीं कक्षा की पुनर्मूल्यांकन परीक्षा में किया शानदार प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। स्वामी विवेकानंद मेमोरियल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कंदरौर के छात्र दिव्यांशु राणा ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की पुनर्मूल्यांकन परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश मेरिट सूची में आठवां स्थान हासिल किया है। दिव्यांशु ने 500 में से 487 अंक प्राप्त किए हैं। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्य नीना कौशल ने उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पूरे विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। दिव्यांशु मूल रूप से कलोल के छंजोटी गांव के रहने वाले हैं। उनका सपना भविष्य में एनडीए में शामिल होकर देश सेवा करना है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अध्यापकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया है। दिव्यांशु के पिता अनिल कुमार सरकारी संस्थान में राजनीति शास्त्र के प्रवक्ता हैं, जबकि माता अनुपमा राणा निजी संस्थान में टीजीटी आर्ट्स के पद पर कार्यरत हैं। दिव्यांशु के पिता अनिल कुमार सरकारी संस्थान में राजनीति शास्त्र के प्रवक्ता हैं, जबकि माता अनुपमा राणा निजी संस्थान में टीजीटी आर्ट्स के पद पर कार्यरत हैं।