फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: केवी घुमारवीं में दिखे भारतीय संस्कृति के विविध रंग

Sat, 07 Nov 2026 05:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं के वार्षिक समारोह में प्रस्तुति देते विद्यार्थी। -स्रोत : संस्थान
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भारतीय संस्कृति के विविध रंग थीम पर आधारित इस समारोह में विद्यार्थियों ने देश की समृद्ध विरासत, लोक परंपराओं और सामाजिक सरोकारों को मंच पर जीवंत किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि एवं विद्यालय की प्राचार्य रिंकू कुमारी ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। पहली व दूसरी कक्षा के नन्हे बच्चों ने स्वागत नृत्य पेश किया, जबकि तीसरी कक्षा के विद्यार्थियों ने पढ़ाई के साथ खेलकूद के महत्व का संदेश दिया। शिवांश सहगल व ध्रुव गौतम ने पहाड़ी गीत से समां बांधा। चौथी कक्षा के विद्यार्थियों ने डोगरी, छठी ने पंजाबी, सातवीं ने दक्षिण भारतीय, आठवीं ने गुजराती डांडिया और नौवीं कक्षा ने हरियाणवी लोक नृत्य की प्रस्तुति दी।
कक्षा नौवीं के विद्यार्थियों ने नशा मुक्त भारत विषय पर आधारित नाटिका से समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। वैभव और साथियों की कव्वाली तथा डॉ. अभिलाषा शर्मा की गजल और सदाबहार गीत ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों और शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत हिमाचली नाटी समारोह का विशेष आकर्षण रही।
विज्ञापन

प्राचार्य रिंकू कुमारी ने कहा कि वार्षिक समारोह विद्यार्थियों की प्रतिभा और आत्मविश्वास को निखारने का महत्वपूर्ण मंच है। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ, शिक्षक और अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें