फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: 3 अगस्त को होगी जिला सीनियर ओपन शतरंज प्रतियोगिता

Fri, 25 Jul 2025 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विजेता कांगड़ा में होने वाली राज्य स्तरीय स्पर्धा में लेगा भाग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला शतरंज संघ की ओर से 3 अगस्त को जिला सीनियर ओपन शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता डीएवी पब्लिक स्कूल बिलासपुर में होगी।

संघ के महासचिव जसबीर सिंह ठाकुर ने बताया कि इसमें किसी भी आयु वर्ग के महिला और पुरूष खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। खिलाड़ियों को 300 रुपये एंट्री फीस देनी होगी। स्पर्धा में भाग लेने के लिए पंजीकरण पहले कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि खिलाड़ी उसी दिन ऑन द स्पॉट पंजीकरण भी करवा सकते हैं। खिलाड़ियों को सुबह 9 बजे निश्चित स्थान पर रिपोर्ट करना होगा। प्रतियोगिता का पहला राउंड सुबह 10 बजे से शुरू होगा। प्रतियोगिता का विजेता खिलाड़ी कांगड़ा में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बिलासपुर का प्रतिनिधित्व करेगा। प्रतियोगिता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक खिलाड़ी 99867-06474 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने सभी शतरंज प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में खेल में भाग लेने का आग्रह किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें